करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है? 2026 की फ़्री हिंदी और अंग्रेज़ी साइट्स: UPSC, PCS, SSC और बैंक
- रोज़ के करेंट अफेयर्स सारांश, एग्ज़ाम फ़ैक्ट्स के साथ
- रोज़ के MCQ, व्याख्या के साथ
- गलत हुए सवाल सही होने तक दोबारा आते हैं
- हिंदी और अंग्रेज़ी में
iPhone या कंप्यूटर पर? मुफ़्त वेब रीडर इस्तेमाल करें।
इस लेख में
- करेंट अफेयर्स की सबसे अच्छी वेबसाइट: परीक्षा और भाषा के हिसाब से छोटा जवाब
- हमने ये वेबसाइटें कैसे जाँचीं
- "फ़्री" का असली मतलब
- पहले एक आधिकारिक सोर्स: PIB हिंदी और बाकी सरकारी साइट्स
- UPSC और State PCS के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट (हिंदी मीडियम)
- SSC, रेलवे और बैंक के लिए करेंट अफेयर्स कहाँ से पढ़ें
- सर्च में ऊपर दिखती हैं, पर तारीख ज़रूर देखिए
- करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट: पूरी तुलना
- फ़्री में करेंट अफेयर्स कहाँ पढ़ें: बिना लॉगिन वाली वेबसाइटें
- रोज़ 30 से 45 मिनट में वेबसाइट से करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें
- अखबार, YouTube, मैगज़ीन और ऐप कहाँ फ़िट होते हैं
- जो वेबसाइटें हमने सूची में नहीं रखीं, और क्यों
- आम गलतियाँ
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट आपकी परीक्षा और आपकी भाषा पर निर्भर करती है, और ज़्यादातर उम्मीदवारों को एक नहीं, दो वेबसाइटें चाहिए: तथ्य मिलाने के लिए एक आधिकारिक सोर्स, और परीक्षा के हिसाब से खबरें छाँटने वाली एक साइट। हिंदी मीडियम से UPSC या State PCS की तैयारी है, तो PIB हिंदी के साथ Drishti IAS का हिंदी करेंट अफेयर्स पेज पढ़िए; Dhyeya IAS और Sanskriti IAS इसके विकल्प हैं। SSC, रेलवे और बैंक के लिए GKToday हिंदी या Testbook हिंदी देखिए, और बैंकिंग के आँकड़े RBI की प्रेस रिलीज़ से मिलाइए।
यहाँ सुझाई गई हर वेबसाइट ब्राउज़र में फ़्री पढ़ी जा सकती है। हमने 28 सितंबर 2026 को हर साइट बिना लॉगिन किए खोली और नोट किया कि सबसे नई पोस्ट किस तारीख की है, क्या फ़्री है, क्या पेड है या लॉगिन के पीछे है, और हिंदी में क्या मिलता है। सर्च में ऊपर आने वाले कुछ हिंदी करेंट अफेयर्स सेक्शन उस दिन महीनों पीछे थे; उनकी बात नीचे अलग से है।
एक बात पहले ही बता दें: हम RetainIt नाम का करेंट अफेयर्स ऐप बनाते हैं और एक फ़्री वेब रीडर भी चलाते हैं। यह रीडर नीचे सिर्फ़ एक सेक्शन और एक सवाल में आता है, और वहाँ साफ़ लिखा है कि वह हमारा है। उसे हमने बाकी साइट्स की तरह ही जाँचा, किसी परीक्षा के लिए उसे सबसे अच्छा नहीं बताया, और उसकी कमियाँ भी साथ में लिखी हैं। किसी साइट ने सूची में आने के पैसे नहीं दिए, और कोई भी लिंक एफ़िलिएट लिंक नहीं है।
करेंट अफेयर्स की सबसे अच्छी वेबसाइट: परीक्षा और भाषा के हिसाब से छोटा जवाब
| परीक्षा | हिंदी में | अंग्रेज़ी में | साथ में यह आधिकारिक सोर्स |
|---|---|---|---|
| UPSC (हिंदी मीडियम) | Drishti IAS हिंदी | Drishti IAS, InsightsIAS या Vajiram & Ravi | PIB हिंदी और PRS |
| State PCS (UPPCS, BPSC, MPPSC, RAS) | Drishti IAS हिंदी (स्टेट PCS पेज), Dhyeya IAS या Sanskriti IAS | Drishti IAS | PIB हिंदी, PRS और आपकी राज्य सरकार की प्रेस रिलीज़ |
| SSC और रेलवे | GKToday हिंदी या Testbook हिंदी | GKToday, Testbook या Adda247 | PIB हिंदी |
| बैंक | GKToday हिंदी | AffairsCloud या GKToday | RBI की प्रेस रिलीज़ और PIB |
| किसी भी परीक्षा के लिए, सुनकर या पढ़कर | NewsOnAir हिंदी | NewsOnAir | खुद आधिकारिक है |
अगर रोज़ सिर्फ़ एक ही साइट खोल सकते हैं, तो अपनी परीक्षा वाली पंक्ति की हिंदी साइट खोलिए, और जिस आँकड़े पर नंबर टिके हों, उसे PIB पर मिला लीजिए।
हमने ये वेबसाइटें कैसे जाँचीं
28 सितंबर 2026 (सोमवार) को हमने वे हिंदी, हिंग्लिश और अंग्रेज़ी सर्च किए जिनसे लोग करेंट अफेयर्स की वेबसाइट ढूँढते हैं। फिर हर साइट का करेंट अफेयर्स पेज सीधे, बिना लॉगिन किए खोला, और हर साइट के लिए एक जैसी बातें लिखीं: सबसे नई तारीख वाली पोस्ट, कौन सी भाषाएँ हैं, कोई डेली क्विज़ या मासिक PDF लिस्टेड है या नहीं, और कहीं कोई कीमत या "Premium", "paid users only" जैसे शब्द। हिंदी पाठकों के लिए कुछ पेज और गहराई से देखे: PIB और NewsOnAir की हिंदी साइट, Drishti IAS के हिंदी क्विज़ और स्टेट PCS पेज, Dhyeya IAS के हिंदी MCQ, और GKToday हिंदी की एक पूरी पोस्ट और उसकी हिंदी प्रश्नोत्तरी। उसी दिन दोपहर में ये पेज दोबारा खोलकर तारीखें फिर से मिलाईं, और जो तारीख बदल चुकी थी, उसे ठीक किया।
हमने न कोई अकाउंट बनाया, न लॉगिन किया, न पैसे दिए, न कोई ऐप इंस्टॉल किया, न कोई PDF डाउनलोड की। इसलिए हम नहीं बता सकते कि कोई PDF कितनी अच्छी है, या जहाँ पेज पर साफ़ नहीं लिखा, वहाँ डाउनलोड के लिए साइन-अप चाहिए या नहीं। हमने किसी साइट की सटीकता भी नहीं नापी, और न ही महीनों तक किसी साइट से पढ़कर उसे परखा। हमारे सुझाव इस पर टिके हैं कि साइट क्या देती है, उस दिन कितनी ताज़ा थी, फ़्री पढ़ी जा सकती है या नहीं, और हिंदी में है या नहीं।
तारीखें वे हैं जो हमें उस दिन सबसे नई दिखीं, और ये रोज़ बदलेंगी। Drishti IAS, InsightsIAS और ForumIAS खुद बताते हैं कि वे रविवार को डेली करेंट अफेयर्स नहीं डालते, इसलिए सोमवार को इनकी सबसे नई तारीख शनिवार, 26 सितंबर होना सामान्य है।
"फ़्री" का असली मतलब
करेंट अफेयर्स की लगभग हर साइट खुद को फ़्री बताती है। जाँच वाले दिन "फ़्री" तीन तरह का निकला:
- बिना लॉगिन, पूरा फ़्री। हम जिन साइट्स को सुझाते हैं, उनके डेली पेज बिना साइन-इन के पूरे खुले (पूरी सूची नीचे "Free me current affairs kahan padhe" वाले सेक्शन में है)। InsightsIAS यह भी कहता है कि उसकी हर डेली पोस्ट के साथ फ़्री PDF डाउनलोड है।
- फ़्री, पर फ़ॉर्म, ऐप या ऑफ़र के साथ। PWOnlyIAS के पेज पर आपकी जानकारी माँगने वाले फ़ॉर्म हैं, और AffairsCloud के साप्ताहिक टेस्ट सिर्फ़ उसके ऐप (CareersCloud) में हैं। Adda247 की अंग्रेज़ी साइट ऊपर बैनर में अपना ऐप दिखाती है, उसकी हिंदी साइट "Test Prime @ ₹1/Day" का ऑफ़र, और GKToday पर रजिस्टर और लॉगिन के प्रॉम्प्ट आते हैं।
- पेड चीज़ें। AffairsCloud की मासिक करेंट अफेयर्स PDF सिर्फ़ पेड "CA 2026 Plan" वालों के लिए है। GKToday की हर महीने की "Top 200 MCQs" PDF ₹150 की है, चाहे अंग्रेज़ी वाली लें या अंग्रेज़ी-हिंदी (द्विभाषी) वाली; वेब पर उसका अंग्रेज़ी डेली क्विज़ 5 सवालों का है और फ़्री है, पर 20 सवालों वाली पूरी डेली सीरीज़ उसके Android ऐप में ₹999 सालाना की है। Vision IAS ने Weekly Focus, Monthly Current Affairs Workbook, Quarterly Revision Documents और अपने Union Budget, Economic Survey और Year End Review वाले दस्तावेज़ों पर "Premium" लिखा है, और ऊपर "Upgrade to Premium Today" का बैनर है।
पैसा आम तौर पर मासिक PDF और पूरे प्रश्न बैंक पर लगता है, और इनकी जगह अक्सर किसी साइट का फ़्री साप्ताहिक संकलन या आपके अपने नोट्स काम कर जाते हैं।
पहले एक आधिकारिक सोर्स: PIB हिंदी और बाकी सरकारी साइट्स
कोचिंग साइट्स अपने नोट्स सरकारी प्रेस रिलीज़ और अखबारों से बनाती हैं। Drishti IAS अपने डेली पेज पर कई खबरों के साथ "Source: PIB" लिखता है, और InsightsIAS कहता है कि वह PIB की खबरों को परीक्षा के हिसाब से छाँटता है। इसलिए परीक्षा वाली साइट के साथ एक आधिकारिक सोर्स रखिए, ताकि नाम और आँकड़े वहीं मिला सकें जहाँ से वे आए।
PIB हिंदी (पत्र सूचना कार्यालय)
PIB का हिंदी संस्करण भारत सरकार की प्रेस विज्ञप्तियाँ हिंदी में देता है: सभी मंत्रालयों की, प्रधानमंत्री कार्यालय की और कैबिनेट के फैसलों की। साथ में विश्लेषक (Explainers), तथ्य-पत्र, फीचर, ई-पुस्तिका और "तथ्यों की जांच" (Fact Check) के सेक्शन भी हैं। 28 सितंबर 2026 को होम पेज की "अंतिम अद्यतन तिथि" उसी दिन की थी, और नवीनतम विश्लेषक में "विश्व पर्यटन दिवस 2026" और "भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026" थे।
परीक्षा वाली साइट के साथ इसका इस्तेमाल ऐसे होता है: उस दिन GKToday हिंदी पर छत्तीसगढ़ में NMDC की 5,427 करोड़ रुपये की परियोजना पर पोस्ट थी, और PIB हिंदी की ताज़ा विज्ञप्तियों में उसी परियोजना की सरकारी विज्ञप्ति भी थी। रकम, जगह और नाम नोट्स में लिखने से पहले ऐसी विज्ञप्ति खोलकर मिला लीजिए।
हिंदी मीडियम के लिए एक और फ़ायदा: यहाँ योजनाओं के वही हिंदी नाम मिलते हैं जो सरकार खुद इस्तेमाल करती है, जैसे उस दिन के विश्लेषक में "प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-एजेएवाई)"। किसी कोचिंग नोट में योजना सिर्फ़ अंग्रेज़ी संक्षेप में लिखी हो, तो उसका पूरा हिंदी नाम यहीं से लीजिए।
दिक्कत यह है कि यह कच्ची सरकारी सामग्री है, परीक्षा के हिसाब से छँटी हुई नहीं। इसमें बहुत कुछ रोज़मर्रा का या औपचारिक होता है, और न क्विज़ हैं, न परीक्षा वाले नोट्स।
किसके लिए: हर परीक्षा, किसी योजना के आँकड़े, किसी नियुक्ति या कैबिनेट के फैसले को मिलाने के लिए। UPSC और State PCS के लिए कैबिनेट के फैसले और विश्लेषक इसके सबसे छोटे और काम के हिस्से हैं।
NewsOnAir हिंदी (आकाशवाणी समाचार)
NewsOnAir आकाशवाणी (All India Radio) की न्यूज़ साइट है, जिसमें टेक्स्ट खबरें, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ऑडियो बुलेटिन, क्षेत्रीय भाषाओं में खबरें और पॉडकास्ट हैं। 28 सितंबर 2026 को इसकी हिंदी साइट पर उसी दिन की हिंदी खबरें थीं, जैसे तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टलने की खबर, और मेन्यू में हिंदी बुलेटिन समाचार प्रभात, दोपहर समाचार और समाचार संध्या के लिंक थे।
दिक्कत: ये आम खबरें हैं, परीक्षा के हिसाब से चुनी हुई नहीं, और न क्विज़ हैं, न नोट्स।
किसके लिए: बस, मेट्रो या चलते-फिरते आधिकारिक खबरें सुनने या पढ़ने वाले, हिंदी या किसी क्षेत्रीय भाषा में।
PRS और RBI: बिल और बैंकिंग के आँकड़ों के लिए
PRS Legislative Research संसद और राज्यों के बिलों का सार और ट्रैकर देता है, और हर महीने एक Monthly Policy Review निकालता है। होम पेज पर अगस्त 2026 का रिव्यू था, और सबसे नया आइटम 28 सितंबर 2026 का था (The Indian Statistical Institute Bill, 2026 पर)। साइट पर "Switch to Hindi" का विकल्प है। यह सिर्फ़ कानून और नीति कवर करता है, खेल, पुरस्कार या नियुक्तियाँ नहीं, और इसमें क्विज़ नहीं हैं। UPSC की राजव्यवस्था और State PCS के लिए यह सबसे काम का है, और Monthly Policy Review महीने भर में सरकार और संसद ने जो किया, उसका तैयार रिवीजन है।
बैंक परीक्षा देने वालों के लिए RBI की प्रेस रिलीज़ आधिकारिक रिकॉर्ड हैं। जाँच के समय सबसे नई रिलीज़ 28 सितंबर 2026 की थी (उसी दिन की ओवरनाइट VRRR नीलामी का नतीजा), और साइट पर हिंदी में बदलने का लिंक है। ज़्यादातर रिलीज़ नीलामी और मनी मार्केट के तकनीकी नोटिस होते हैं, रोज़ कई, इसलिए इसे रोज़ पढ़ने के बजाय किसी दर, आँकड़े या RBI की कार्रवाई को मिलाने के लिए खोलिए। हमने प्रेस रिलीज़ का पेज अंग्रेज़ी में देखा; हिंदी में वही रिलीज़ कितनी जल्दी आती हैं, यह नहीं जाँचा।
UPSC और State PCS के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट (हिंदी मीडियम)
UPSC में प्रीलिम्स के लिए सटीक तथ्य चाहिए और मेन्स के लिए खबर के पीछे का तर्क। State PCS के पेपर में राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स के साथ अपने राज्य की खबरें भी आती हैं। नीचे की हिंदी साइट्स हमारी जाँच वाले हफ़्ते में अपडेट हुई थीं, और ज़्यादातर एक जैसे अखबारों और PIB से खबरें लेती हैं, इसलिए इनमें से एक काफ़ी है। किसी एक खबर से प्रीलिम्स के तथ्य और मेन्स के पॉइंट कैसे निकालें, यह UPSC के लिए करेंट अफेयर्स कैसे याद करें वाली गाइड में है।
Drishti IAS हिंदी
इस हफ़्ते अपडेट हुई हिंदी साइट्स में, हिंदी मीडियम के UPSC और State PCS उम्मीदवारों के लिए हमें Drishti IAS का हिंदी करेंट अफेयर्स पेज सबसे पूरा डेली सोर्स लगा। इसमें रोज़ के करेंट अफेयर्स और एडिटोरियल हिंदी में हैं, और वेब पर ही हिंदी क्विज़: डेली करेंट अफेयर्स क्विज़ (सबसे नया 24 सितंबर 2026 का), डेली एडिटोरियल क्विज़, PCS क्विज़ और योजना एवं कुरुक्षेत्र क्विज़। सबसे नया डेली पेज 26 सितंबर 2026 का था। "मासिक करेंट अपडेट्स संग्रह" और "मासिक एडिटोरियल संग्रह" के लिंक इसके free-downloads वाले पेजों पर जाते हैं, पर बिना लॉगिन ये पेज या तो लॉगिन माँगते हैं या कोई अंक नहीं दिखाते; इसकी राज्यवार हिंदी मासिक PDF बिना लॉगिन खुलती हैं।
State PCS के लिए इसके स्टेट PCS सेक्शन के मेन्यू में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग पेज हैं। पेज के फ़िल्टर में जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, कर्नाटक और असम भी हैं। जाँच के समय सबसे नया पेज 25 सितंबर 2026 का था, जिसमें छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार की एक-एक खबर थी, यानी हर दिन हर राज्य की खबर नहीं आती।
दिक्कत: Drishti के मुताबिक रविवार और राष्ट्रीय छुट्टियों पर डेली करेंट अफेयर्स और एडिटोरियल नहीं आते (छूटे हुए ज़रूरी विषय अगले कार्यदिवसों में जोड़े जाते हैं)। पेज लंबे हैं, और साथ में कोर्स और टेस्ट सीरीज़ के प्रचार भी चलते हैं।
किसके लिए: हिंदी मीडियम के UPSC उम्मीदवार, और UPPCS, BPSC, MPPSC या RAS की तैयारी करने वाले, जिन्हें एक ही साइट पर डेली खबरें, हिंदी क्विज़ और राज्य वाले पेज चाहिए।
Dhyeya IAS
Dhyeya IAS हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में UPSC, UPPCS, BPSC और दूसरी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए लिखता है। इसके हिंदी डेली न्यूज़ एनालिसिस सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हर दो-तीन दिन में आए (15, 17, 19, 21, 23 और 26 सितंबर), और इसके हिंदी डेली MCQ 28 सितंबर 2026 तक के थे। मेन्यू में ब्रेन बूस्टर, इंफोपेडिआ, दैनिक समाचार वीडियो, योजना और कुरुक्षेत्र पत्रिका का सार, और "परफेक्ट 7" नाम की पत्रिका भी है।
दिक्कत: डेली न्यूज़ एनालिसिस रोज़ नहीं आता, इसलिए इसे रोज़ के अकेले सोर्स की तरह नहीं, बल्कि दूसरे विकल्प या MCQ प्रैक्टिस के लिए रखिए। परफेक्ट 7 की कीमत हमने नहीं जाँची।
किसके लिए: UPPCS और BPSC के हिंदी मीडियम उम्मीदवार, जिन्हें हिंदी में रोज़ के MCQ चाहिए।
Sanskriti IAS हिंदी
Sanskriti IAS का हिंदी करेंट अफेयर्स पेज UPSC और UPPSC जैसी State PCS परीक्षाओं के लिए हिंदी में लेख देता है। 26 सितंबर 2026 के लेखों में "वैश्विक शहर सूचकांक 2026 (Global Cities Index 2026)" था। इसकी मासिक PDF या क्विज़ हमने नहीं जाँचे, और पेज पर कोर्स के बैनर हैं।
किसके लिए: UPPSC के हिंदी मीडियम उम्मीदवार, जिन्हें हिंदी में एक और डेली पेज चाहिए।
Vision IAS
Vision IAS की साइट पर अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं का विकल्प है। यह News Today नाम से डेली लेख, Daily News Summary, डेली क्विज़, मासिक मैगज़ीन, PT 365 और Mains 365 देता है। जो News Today लेख (24 सितंबर) हमने खोला, वह बिना लॉगिन पूरा खुला, और सबसे नया News Today 25 सितंबर 2026 का था। ये तारीखें अंग्रेज़ी पेज की हैं; हिंदी पेज की तारीखें हमने अलग से नहीं जाँचीं।
दिक्कत: फ़्री और पेड चीज़ें साथ-साथ हैं। मेन्यू में कई चीज़ों पर "Premium" लिखा है और ऊपर "Upgrade to Premium Today" का बैनर है, इसलिए क्लिक करने से पहले हमेशा पता नहीं चलता कि क्या फ़्री है।
किसके लिए: वे UPSC उम्मीदवार, हिंदी या अंग्रेज़ी में, जो पहले से Vision की मासिक सामग्री से रिवीजन करते हैं।
अंग्रेज़ी भी पढ़ लेते हैं, तो ये साइट्स
नीचे की साइट्स इस हफ़्ते अपडेट हुई थीं, पर इनके हिंदी डेली करेंट अफेयर्स हम पक्के नहीं कर पाए, इसलिए इन्हें अंग्रेज़ी साइट्स मानकर चलिए:
- InsightsIAS: The Hindu, PIB और The Indian Express से छाँटी गई डेली UPSC करेंट अफेयर्स, रविवार छोड़कर हर दिन। साइट के मुताबिक हर डेली पोस्ट के साथ फ़्री PDF है, और सबसे नई पोस्ट 26 सितंबर 2026 की थी।
- Vajiram & Ravi: Daily Editorial Analysis 28 सितंबर 2026 का, Prelims Pointers और Mains Articles रविवार, 27 सितंबर के, और UPSC Daily Quiz 26 सितंबर का।
- ForumIAS 9 PM Brief: चार-पाँच अखबारों के ज़रूरी लेखों का एक शाम का पेज, सोमवार से शनिवार; सबसे नया 26 सितंबर 2026 का।
- Shankar IAS Parliament: रोज़ के Prelim Bits और वन-लाइनर; पेज 28 सितंबर 2026 का था, और वन-लाइनर रविवार, 27 सितंबर के भी थे।
- Next IAS (सबसे नया डेली पेज 26 सितंबर; साइट पर हिंदी का लिंक है, पर हमने उसके हिंदी करेंट अफेयर्स नहीं देखे), PWOnlyIAS (हिंदी माध्यम की एक अलग सीरीज़ है, पर पेज पर जानकारी माँगने वाले फ़ॉर्म हैं) और IASbaba (सबसे नई डेली पोस्ट 24 सितंबर की; इसकी हिंदी मासिक मैगज़ीन मार्च 2024 पर रुकी है) भी देख सकते हैं।
SSC, रेलवे और बैंक के लिए करेंट अफेयर्स कहाँ से पढ़ें
SSC, रेलवे और बैंक जैसी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की सामान्य जागरूकता (General Awareness) में छोटे और सटीक सवाल आते हैं, इसलिए UPSC वाले लंबे विश्लेषण से बेहतर है छोटी डेली पोस्ट और क्विज़ वाली साइट। स्टैटिक GK के लिए अलग किताब साथ रखिए। दोनों को दिन में कैसे बिठाएँ, यह SSC CGL के लिए करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें और रेलवे परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें वाली गाइड्स में है।
GKToday हिंदी
GKToday हिंदी छोटी-छोटी करेंट अफेयर्स पोस्ट हिंदी में डालता है, और हमारी जाँच में यह सबसे जल्दी अपडेट होने वाली हिंदी साइट्स में था। 28 सितंबर 2026 को, यानी जाँच वाले दिन ही, इस पर उसी दिन की हिंदी पोस्ट्स थीं, जैसे भारत की पहली एलएनजी ट्रेन और एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदक। जो हिंदी पोस्ट (एशियन गेम्स बॉक्सिंग पर) हमने खोली, वह बिना लॉगिन पूरी खुली, और उसके आखिर में "खबर से जुड़े जीके तथ्य" का छोटा हिस्सा था। इसका अंग्रेज़ी सेक्शन भी उसी दिन तक अपडेट था।
हिंदी में इसका "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी" पेज भी है, जिसमें हर सवाल के साथ जवाब और व्याख्या है। पर सवालों के साथ तारीख नहीं लिखी होती, और सबसे ऊपर के सवालों में से एक की व्याख्या 25 अप्रैल 2026 की घटना पर थी, इसलिए इसे रोज़ का ताज़ा क्विज़ मानकर मत चलिए। State PCS वालों के लिए हिंदी सेक्शन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत नौ राज्यों के सामान्य ज्ञान वाले पेज भी हैं, पर वे स्टैटिक GK हैं, करेंट अफेयर्स नहीं।
दिक्कत: 20 सवालों वाली पूरी डेली सीरीज़ और मासिक PDF पेड हैं (ऊपर "फ़्री" का असली मतलब देखिए), और साइट पर रजिस्टर और लॉगिन के प्रॉम्प्ट आते हैं।
किसके लिए: SSC, रेलवे और बैंक के हिंदी मीडियम उम्मीदवार, जिन्हें उसी दिन के छोटे तथ्य चाहिए।
Testbook हिंदी
Testbook के हिंदी करेंट अफेयर्स पेज पर तारीख-वार डेली करेंट अफेयर्स की सूची में सबसे नई तारीख 28 सितंबर 2026 थी, और साथ में फ़्री डेली क्विज़ का लिंक था। Testbook पर करेंट अफेयर्स के अलग पेज मराठी और बंगाली में भी हैं। Testbook कहता है कि उसकी डेली और मासिक करेंट अफेयर्स PDF फ़्री हैं; डाउनलोड के लिए लॉगिन चाहिए या नहीं, यह हमने नहीं जाँचा।
दिक्कत: उन्हीं पेजों पर टेस्ट सीरीज़ और कोचिंग बिकती है।
किसके लिए: SSC और रेलवे के उम्मीदवार, जिन्हें हिंदी में तारीख-वार डेली सूची और क्विज़ चाहिए।
बैंक परीक्षा: हिंदी में विकल्प कम हैं
बैंक परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का झुकाव बैंकिंग अवेयरनेस की तरफ़ होता है: RBI, अर्थव्यवस्था, बैंक और वित्तीय योजनाएँ। जिन साइट्स को हमने जाँचा, उनमें बैंकिंग पर केंद्रित कोई हिंदी डेली साइट इस हफ़्ते अपडेट नहीं मिली। हिंदी में GKToday हिंदी सबसे ताज़ा था, और उसकी 28 सितंबर की पोस्ट्स में अर्थव्यवस्था की खबरें भी थीं, जैसे 2030 तक उत्तर प्रदेश के निर्यात का लक्ष्य। बैंकिंग पर केंद्रित ये साइट्स अंग्रेज़ी में ताज़ा थीं:
- AffairsCloud: नेशनल, इंटरनेशनल, बैंकिंग, खेल और राज्यों की डेली खबरें, साथ में बैंकिंग, कंप्यूटर और मार्केटिंग अवेयरनेस के क्विज़। अंग्रेज़ी में 28 सितंबर 2026 तक अपडेट थी, पर मासिक PDF पेड है, साप्ताहिक टेस्ट सिर्फ़ ऐप में हैं, और इसकी हिंदी टीम वाले पेज पर सबसे नई पोस्ट 6 अप्रैल 2026 की थी।
- BankersAdda (Adda247 की साइट): डेली करेंट अफेयर्स और GK अपडेट (सबसे नया 26 सितंबर) और बैंक परीक्षाओं के लिए डेली क्विज़ (सबसे नया 25 सितंबर)।
- Adda247 Current Affairs: 28 सितंबर 2026 की पोस्ट्स, 21 से 27 सितंबर के साप्ताहिक वन-लाइनर, और मेन्यू में वन-लाइनर PDF और RBI सर्कुलर PDF के लिंक। यह BankersAdda से काफ़ी मिलती-जुलती है, इसलिए दोनों में से एक रखिए।
RBI का कोई भी आँकड़ा सारांश से नहीं, ऊपर बताई RBI की प्रेस रिलीज़ से लीजिए। उन आँकड़ों को तारीख के साथ कैसे याद रखें, यह बैंक परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स कैसे याद करें में है।
सर्च में ऊपर दिखती हैं, पर तारीख ज़रूर देखिए
करेंट अफेयर्स की वेबसाइट सर्च करने पर जो साइट्स ऊपर आती हैं, उनमें से कुछ के हिंदी सेक्शन हमारी जाँच के दिन काफ़ी पीछे थे। यह हालत बदल सकती है, इसलिए नीचे की बातें सिर्फ़ 28 सितंबर 2026 की तस्वीर हैं:
- Adda247 की हिंदी करेंट अफेयर्स साइट पर सबसे नई तारीख वाला आइटम 18 जून 2026 का था (G7 Summit 2026 पर), और बाकी ज़्यादातर मई 2026 के।
- AffairsCloud की हिंदी टीम वाले पेज पर सबसे नई पोस्ट 6 अप्रैल 2026 की थी, जबकि इसका अंग्रेज़ी सेक्शन जाँच वाले दिन तक अपडेट था।
- StudyIQ के हिंदी डेली PDF वाले आर्काइव में सबसे नई PDF "29 August" की थी।
- Jagran Josh पर हमें हिंदी करेंट अफेयर्स का अलग पेज नहीं मिला।
नियम सीधा है: टाइटल में "2026" लिखा होने से कुछ पता नहीं चलता। सबसे नई पोस्ट की तारीख देखिए, और अगर वह दो हफ़्ते से पुरानी हो, तो ऊपर की किसी ताज़ा साइट से पढ़िए।
करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट: पूरी तुलना
इस टेबल की हर साइट के डेली पेज 28 सितंबर 2026 को बिना लॉगिन के खुले। "लिस्टेड" का मतलब है कि वह चीज़ साइट के मेन्यू या सूची में दिखी, पर हमने उसे खोला नहीं। आखिरी कॉलम उस दिन दिखी सबसे नई तारीख है।
| वेबसाइट | किसके लिए | हिंदी | डेली क्विज़ | मासिक PDF | सबसे नई तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| PIB | आधिकारिक तथ्य | हाँ | नहीं | नहीं | 28 सितंबर |
| NewsOnAir | आधिकारिक खबरें, सुनकर भी | हाँ, क्षेत्रीय भाषाएँ भी | नहीं | नहीं | 28 सितंबर |
| PRS | बिल, नीति | हिंदी स्विच | नहीं | Monthly Policy Review | 28 सितंबर |
| RBI प्रेस रिलीज़ | बैंकिंग के आँकड़े | हिंदी लिंक | नहीं | नहीं | 28 सितंबर |
| Drishti IAS हिंदी | UPSC, State PCS | हाँ | हाँ, हिंदी में | लॉगिन माँगा; राज्यवार PDF फ़्री | 26 सितंबर |
| Dhyeya IAS | UPSC, UPPCS, BPSC | हाँ | हिंदी डेली MCQ | जाँचा नहीं | 28 सितंबर (MCQ) |
| Sanskriti IAS | UPSC, UPPSC | हाँ | जाँचा नहीं | जाँचा नहीं | 26 सितंबर |
| Vision IAS | UPSC | भाषा का विकल्प | लिस्टेड | कुछ चीज़ें Premium | 25 सितंबर (अंग्रेज़ी) |
| GKToday हिंदी | SSC, रेलवे, बैंक | हाँ | 5 फ़्री MCQ (अंग्रेज़ी) | ₹150 प्रति PDF | 28 सितंबर |
| Testbook हिंदी | SSC, रेलवे | हाँ | हाँ | फ़्री बताती है | 28 सितंबर |
| InsightsIAS | UPSC मेन्स | पक्का नहीं | लिस्टेड | मैगज़ीन; डेली PDF फ़्री | 26 सितंबर |
| Vajiram & Ravi | UPSC | पक्का नहीं | हाँ | लिस्टेड | 28 सितंबर |
| AffairsCloud | बैंकिंग | हिंदी अप्रैल तक | बैंकिंग क्विज़ | सिर्फ़ पेड प्लान में | 28 सितंबर (अंग्रेज़ी) |
| Adda247 | SSC, रेलवे, बैंक | अलग साइट, जून तक | लिस्टेड | फ़्री, Google Form से | 28 सितंबर (अंग्रेज़ी) |
| BankersAdda | बैंकिंग | नहीं दिखी | हाँ | लिस्टेड | 26 सितंबर |
फ़्री में करेंट अफेयर्स कहाँ पढ़ें: बिना लॉगिन वाली वेबसाइटें
अगर आप ऐसी फ़्री करेंट अफेयर्स वेबसाइट ढूँढ रहे हैं जो बिना लॉगिन के खुले, तो 28 सितंबर 2026 को इन पर पूरे डेली पेज पढ़े जा सकते थे:
- आधिकारिक, हिंदी में: PIB हिंदी और NewsOnAir की हिंदी साइट; साथ में PRS (हिंदी स्विच के साथ) और RBI की प्रेस रिलीज़।
- UPSC और State PCS, हिंदी में: Drishti IAS हिंदी (हिंदी क्विज़ समेत), Dhyeya IAS और Sanskriti IAS।
- SSC, रेलवे और बैंक: GKToday, हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों (अंग्रेज़ी के 5 सवालों वाले डेली क्विज़ समेत), और अंग्रेज़ी में Adda247 और AffairsCloud की डेली पोस्ट्स।
पैसा या अकाउंट आम तौर पर ऊपर की परत पर लगता है: मासिक PDF, पूरे प्रश्न बैंक और साप्ताहिक टेस्ट।
बिना लॉगिन का एक और विकल्प हमारा अपना है, इसलिए यह पैराग्राफ़ उसी हिसाब से पढ़िए। RetainIt का करेंट अफेयर्स रीडर बिना साइन-इन के अंग्रेज़ी और हिंदी में खुलता है, और उसमें 1 जुलाई 2025 से हर तारीख की खबरें तारीख या टॉपिक के हिसाब से मिलती हैं (टॉपिक के नाम हिंदी पेज पर भी अंग्रेज़ी में हैं, जैसे Governance & Polity)। हर खबर में सारांश, मुख्य बिंदु और "परीक्षा बिंदु" हैं। पर इसमें रोज़ बस कुछ ही AI से लिखी खबरें आती हैं (सितंबर के जिन दिनों को हमने देखा, उनमें 2 से 13, और 26 सितंबर को एक भी नहीं), यानी यह पूरी न्यूज़ कवरेज नहीं है। सारांश में सोर्स के लिंक नहीं होते, वेब पर क्विज़ नहीं हैं (क्विज़ Android ऐप में हैं), और हिंदी का अनुवाद AI से होता है, इसलिए ज़रूरी तथ्य PIB पर मिला लीजिए।
रोज़ 30 से 45 मिनट में वेबसाइट से करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें
- एक परीक्षा वाली साइट चुनिए, उसी भाषा में जिसमें आप पेपर देंगे, और बदलने से पहले कम से कम एक महीना उसी पर टिके रहिए।
- उस दिन का पेज पढ़िए (20 से 30 मिनट)। सिर्फ़ परीक्षा वाले तथ्य नोट कीजिए: नाम, नंबर, तारीखें, संस्थाएँ और जगहें, और UPSC के लिए एक लाइन कि खबर क्यों अहम है।
- जो तथ्य परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, उन्हें मिलाइए (5 से 10 मिनट)। योजना के आँकड़े, बिल के प्रावधान या RBI का आँकड़ा PIB हिंदी, PRS या RBI पर देखिए और नोट ठीक कीजिए। योजना का सरकारी हिंदी नाम भी वहीं से लिखिए।
- टैब बंद करने से पहले याद कीजिए (5 मिनट)। बिना देखे तीन तथ्य लिखिए, मिलाइए, फिर साइट का डेली क्विज़ कीजिए।
- हफ़्ते में एक बार कुछ नया पढ़ने के बजाय उस हफ़्ते का क्विज़ या संकलन कीजिए। महीने के आखिर में नई PDF शुरू करने के बजाय अपने नोट्स या साइट के मासिक संग्रह से रिवीजन कीजिए।
अगर आपकी साइट रविवार को कुछ नहीं डालती, तो रविवार को साप्ताहिक रिवीजन का दिन बना लीजिए; आप पीछे नहीं छूटे। दोबारा पढ़ने के मुकाबले खुद से याद करना क्यों ज़्यादा टिकता है, यह करेंट अफेयर्स कैसे याद करें वाली हमारी गाइड में है।
अखबार, YouTube, मैगज़ीन और ऐप कहाँ फ़िट होते हैं
- अखबार। UPSC मेन्स और निबंध के लिए संपादकीय अब भी काम के हैं। अखबार और उनकी वेबसाइटें अलग तरह का सोर्स हैं; हिंदी और अंग्रेज़ी अखबारों की बात करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छा अखबार वाली गाइड में है।
- YouTube। जो सुनकर बेहतर सीखते हैं, उनके लिए डेली वीडियो विश्लेषण; देखिए करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छे YouTube चैनल।
- मासिक मैगज़ीन और PDF। महीने के आखिर के रिवीजन के लिए करेंट अफेयर्स की सबसे अच्छी मैगज़ीन देखिए।
- ऐप। फ़ोन पर पढ़ते हैं और एक ही जगह क्विज़ भी चाहिए, तो करेंट अफेयर्स ऐप्स की हमारी तुलना देखिए।
जो वेबसाइटें हमने सूची में नहीं रखीं, और क्यों
- खुली नहीं या पढ़ी नहीं जा सकीं। DD News और Sansad TV नहीं खुले; Utkarsh और Guidely पर पढ़ने लायक कंटेंट नहीं दिखा, और TodaySprint टाइम आउट हो गया। अंदाज़ा लगाने से बेहतर है कुछ न कहना।
- डेली फ़ीड नहीं। ClearIAS का करेंट अफेयर्स पेज टॉपिक-वार नोट्स का संग्रह है, तारीख-वार डेली अपडेट नहीं।
- नई साइट्स। Current Affairs Pulse कहता है कि उसके लेख, क्विज़ और PDF बिना रजिस्ट्रेशन के फ़्री हैं, और उस पर 27 सितंबर 2026 की पोस्ट थी, पर यह अंग्रेज़ी में है और हम पता नहीं कर पाए कि इसे कौन चलाता है।
- पूरा नहीं देख पाए। Khan Global Studies पर 28 सितंबर 2026 तक के डेली करेंट अफेयर्स थे, पर हमने जो पेज देखा वह अंग्रेज़ी में था, और हिंदी पक्की नहीं कर पाए। Oliveboard का सिर्फ़ PDF वाला पेज दिखा, जिस पर लॉगिन और साइन-अप के बटन थे, डेली करेंट अफेयर्स का पेज नहीं।
आम गलतियाँ
- पाँच साइट्स फ़ॉलो करना। सब एक जैसे अखबारों और PIB से खबरें लेती हैं, इसलिए दूसरी परीक्षा वाली साइट ज़्यादातर पहली को ही दोहराती है। एक परीक्षा वाली साइट और एक आधिकारिक सोर्स काफ़ी है।
- PDF जमा करते जाना। PDF डाउनलोड करके लगता है कि तैयारी आगे बढ़ गई, पर परीक्षा में वही काम आता है जो आपको याद है। एक ही सेट से रिवीजन कीजिए।
- टाइटल के साल पर भरोसा करना। टाइटल में "2026" हो सकता है, जबकि पोस्ट्स महीनों पहले रुक गई हों, खासकर हिंदी सेक्शन में।
- सारांश से आँकड़े उठाना। योजना की रकम, दरें और नियुक्तियाँ नोट्स में लिखने से पहले PIB या RBI पर मिलाइए।
- सिर्फ़ अंग्रेज़ी नाम याद करना। अगर पेपर हिंदी में देंगे, तो योजनाओं और संस्थाओं के हिंदी नाम भी नोट कीजिए, ताकि पेपर में हिंदी नाम देखकर पढ़ी हुई योजना भी अनजान न लगे।
आज के करेंट अफेयर्स पर अभ्यास करें
हर दिन के सारांश हिंदी या अंग्रेज़ी में मुफ़्त पढ़ें, बिना साइन-अप के। RetainIt ऐप में रोज़ के MCQ व्याख्या के साथ मिलते हैं, गलत हुए सवाल बाद के क्विज़ में दोबारा आते हैं, और आपके सबसे कमज़ोर टॉपिक दिखते हैं। एंड्रॉइड पर मुफ़्त, कोई विज्ञापन नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
करेंट अफेयर्स के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है?
कोई एक वेबसाइट सबके लिए सबसे अच्छी नहीं है; सबसे अच्छा तरीका है एक आधिकारिक सोर्स और आपकी भाषा में एक परीक्षा वाली साइट। हिंदी मीडियम से UPSC और State PCS के लिए PIB हिंदी के साथ Drishti IAS हिंदी पढ़िए। SSC और रेलवे के लिए GKToday हिंदी या Testbook हिंदी, और बैंक परीक्षा के लिए GKToday हिंदी, या अंग्रेज़ी में AffairsCloud, साथ में RBI की प्रेस रिलीज़।
हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स कहाँ पढ़ें?
28 सितंबर 2026 को ये हिंदी साइट्स ताज़ा थीं: UPSC और State PCS के लिए Drishti IAS हिंदी (26 सितंबर तक), Dhyeya IAS (हिंदी MCQ 28 सितंबर तक) और Sanskriti IAS (26 सितंबर), और SSC, रेलवे और बैंक के लिए GKToday हिंदी (28 सितंबर) और Testbook हिंदी (28 सितंबर)। आधिकारिक खबरें हिंदी में PIB और आकाशवाणी की NewsOnAir पर मिलती हैं। किसी भी हिंदी साइट पर पहले सबसे नई पोस्ट की तारीख देख लीजिए, क्योंकि सर्च में ऊपर आने वाले कुछ हिंदी सेक्शन महीनों पीछे थे।
UPSC और State PCS के लिए करेंट अफेयर्स की सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है?
हिंदी मीडियम के लिए Drishti IAS हिंदी हमें सबसे पूरी लगी: डेली खबरें, एडिटोरियल, हिंदी क्विज़, और बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों के अलग स्टेट PCS पेज। UPPCS और BPSC के लिए Dhyeya IAS और Sanskriti IAS विकल्प हैं। अंग्रेज़ी पढ़ते हैं तो InsightsIAS और Vajiram & Ravi भी ताज़ा थीं। जो भी चुनें, उसके साथ PIB और PRS रखिए।
SSC और बैंक परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स किस वेबसाइट से पढ़ें?
SSC और रेलवे के लिए GKToday हिंदी उसी दिन की छोटी पोस्ट्स देता है, और Testbook हिंदी में तारीख-वार सूची और फ़्री डेली क्विज़ है। बैंक परीक्षा के लिए हिंदी में बैंकिंग पर केंद्रित कोई ताज़ा साइट हमें नहीं मिली; GKToday हिंदी से काम चलाइए, या अंग्रेज़ी में AffairsCloud या BankersAdda पढ़िए। RBI के आँकड़े RBI की प्रेस रिलीज़ से मिलाइए, और स्टैटिक GK के लिए अलग किताब रखिए।
क्या PIB हिंदी में उपलब्ध है और क्या सिर्फ़ PIB काफ़ी है?
हाँ, PIB का पूरा हिंदी संस्करण है, जिसमें हिंदी प्रेस विज्ञप्तियाँ, विश्लेषक, कैबिनेट के फैसले और "तथ्यों की जांच" हैं, और 28 सितंबर 2026 को वह उसी दिन अपडेट हुआ था। पर सिर्फ़ PIB काफ़ी नहीं है। यह सरकार की हर विज्ञप्ति छापता है, जिसमें बहुत कुछ रोज़मर्रा का होता है, और इसमें न परीक्षा वाले नोट्स हैं, न क्विज़। इसे तथ्य मिलाने के लिए रखिए, और साथ में एक परीक्षा वाली साइट पढ़िए।
फ़्री में, बिना लॉगिन के करेंट अफेयर्स कहाँ पढ़ सकते हैं?
PIB हिंदी, NewsOnAir, PRS, RBI, Drishti IAS हिंदी, Dhyeya IAS, Sanskriti IAS, GKToday (हिंदी और अंग्रेज़ी) और Adda247 व AffairsCloud की अंग्रेज़ी डेली पोस्ट्स 28 सितंबर 2026 को बिना लॉगिन के पूरी खुलीं। पैसा या साइन-अप आम तौर पर मासिक PDF और पूरे प्रश्न बैंक पर लगता है। हमारा अपना रीडर, retainit.in/current-affairs, भी बिना साइन-इन के हिंदी में खुलता है, पर उसमें रोज़ बस कुछ AI से लिखी खबरें होती हैं।
क्या मासिक करेंट अफेयर्स PDF फ़्री मिलती है?
कहीं मिलती है, कहीं नहीं। InsightsIAS कहता है कि हर डेली पोस्ट के साथ फ़्री PDF है, Testbook कहता है कि उसकी डेली और मासिक PDF फ़्री हैं, और Adda247 अपनी मासिक PDF Google Form के ज़रिए फ़्री देता है। Drishti IAS हिंदी अपने मासिक संग्रह को फ़्री डाउनलोड बताता है, पर बिना लॉगिन उसके मुख्य पेज लॉगिन माँगते हैं या कोई अंक नहीं दिखाते; उसकी राज्यवार हिंदी मासिक PDF बिना लॉगिन खुलीं। AffairsCloud की मासिक PDF सिर्फ़ पेड प्लान में है, GKToday की हर महीने की MCQ PDF ₹150 की है (अंग्रेज़ी-हिंदी वाली भी), और Vision IAS की कई वर्कबुक और रिवीजन दस्तावेज़ Premium हैं।
कितनी वेबसाइट फ़ॉलो करनी चाहिए?
दो: एक परीक्षा वाली साइट, आपकी भाषा में, और एक आधिकारिक सोर्स (PIB, और बैंक के लिए RBI)। परीक्षा वाली साइट्स एक जैसे अखबारों और PIB से खबरें लेती हैं, इसलिए तीसरी-चौथी साइट ज़्यादातर वही बातें दोहराती है और रिवीजन का समय खा जाती है।
क्या ये वेबसाइटें रविवार को भी करेंट अफेयर्स डालती हैं?
कुछ नहीं डालतीं। Drishti IAS (हिंदी और अंग्रेज़ी), InsightsIAS और ForumIAS का 9 PM Brief रविवार को नहीं आते, और Drishti राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी नहीं; छूटी खबरें अगले कार्यदिवसों में आती हैं। Vajiram & Ravi और Shankar IAS Parliament पर रविवार, 27 सितंबर 2026 के आइटम भी थे।
वेबसाइट बेहतर है या ऐप?
लंबी पढ़ाई के लिए वेबसाइट आसान है और कुछ इंस्टॉल नहीं करना पड़ता, जो UPSC के विश्लेषण के लिए ठीक है। फ़ोन पर रोज़ का छोटा क्विज़ ऐप में ज़्यादा आसान रहता है। एक आसान तरीका है वेबसाइट पर पढ़ना और ऐप में प्रैक्टिस करना; ऐप वाला हिस्सा करेंट अफेयर्स ऐप्स की हमारी तुलना में है।